फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय विद्यालयों को मर्ज और पेयरिंग किए जाने के विरोध में उतरे शिक्षक

Sat, 28 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से परिषदीय विद्यालयों को मर्ज व पेयरिंग किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुशील नागर के नेतृत्व में शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय मर्ज हो जाएगा, उसके बच्चे अन्य विद्यालय में पढ़ने नहीं जा पाएंगे। इससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि यदि सरकार को परिषदीय विद्यालय में संख्या बढ़ानी है तो मान्यता प्राप्त विद्यालय की मॉनिटरिंग करनी होगी। इस ग्राम पंचायत में परिषदीय विद्यालय हैं और आबादी कम हैं, वहां नई मान्यता न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह ने कहा कि यदि सरकार को इन गरीब बच्चों की शिक्षा की चिंता है तो विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाएं। प्रत्येक विद्यालय में मानक के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति करें। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की मूल भावना का खुला उल्लंघन है। बाल अधिकारों का हनन है। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दें। इस दौरान अजय सिंह, अखिलेश कर्दम, तेजपाल सिंह, विकास चौहान, शाहनवाज सैफी साबरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें