फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अधिवक्ता परिषद की जिला कोर्ट यूनिट घोषित, विपेंद्र अध्यक्ष व राहुल बने जिलाध्यक्ष

Sat, 28 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की प्रदेश महामंत्री राखी शर्मा ने जिला एवं कोर्ट यूनिट की घोषणा की। इसमें राहुल माहेश्वरी को जिला व कोर्ट यूनिट का जिलाध्यक्ष और विपेंद्र कुमार को यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है। यूनिट के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दीं गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन के हॉल में परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिजनौर से आईं राखी शर्मा ने जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा के नए दायित्व मिलने पर नई जिला एवं कोर्ट यूनिट की घोषणा की। उन्होंने परिषद के कार्यों को विस्तार से बताया। कहा कि परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बहुत ही मेहनती व अनुशासित होते हैं। नवीन दायित्व निभाने वाले सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
इसमें जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष चंचल सारस्वत, हरपाल सिंह चौहान, महाराज सिंह, महामंत्री राजपाल सिंह, जिला मंत्री रविंद्र शर्मा, अतुल सक्सेना, समरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, लिटिगेशन प्रमुख राजीव सैनी, लिटिगेशन उप प्रमुख राजेंद्र सैनी, मासिक बैठक प्रमुख श्रवण कुमार, उप प्रमुख देशराज सिंह, न्याय प्रवाह प्रमुख प्रशांत चाहल, उप प्रमुख राजीव गोले, स्वाध्याय मंडल प्रमुख विजय सिंह, उपप्रमुख पिंटू सैनी, जिला महिला प्रमुख स्नेहा चौधरी, उप प्रमुख शिवानी शर्मा, न्याय परामर्श केंद्र प्रमुख ललित शर्मा, मीडिया प्रभारी रोहिताश कुमार, विधार्थी प्रमुख अमित शर्मा, सदस्य कार्रकारणी मनोज कुमार, सुनील कुमार, संजीव, जयदीप सिंह, परम सिंह सैनी, मालवेंद्र चौधरी बने।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कोर्ट यूनिट अध्यक्ष विपेंद्र कुमार, महामंत्री पुलकित कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, कोर्ट यूनिट महिला प्रमुख डॉ. नीलम सिंह, उप प्रमुख वैशाली पचौरी, कार्यकारणी सदस्य रेनू अग्रवाल, रवि कुमार, प्रशांत कौशिक बने। इस दौरान संरक्षक अवनीश शरण बंसल, सर्वेश शर्मा, बसंत सिंह सैनी, मुदित माथुर, राकेश कुमार मिश्रा, सतीश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें