फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में सेंटमेरीज स्कूल में शिक्षिका की चेन लूटी

विज्ञापन
गजरौला में इंदिरा चौक पर शंभू स्वीट्स के सामने चेन लूटे जाने की जानकारी देतीं शिक्षिका अनामिका द? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। कस्बे में मिठाई खरीदने जा रही सेंट मेरीज की शिक्षिका की बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। शिक्षिका तेवा फैक्टरी में वरिष्ठ साइंटिस्ट पति और पुत्री के साथ थीं। शिक्षिका के अनुसार चेन लगभग लगभग डेढ़ तोला सोने की थी। इससे पहले की शिक्षिका शोर मचातीं बदमाश चौपला की ओर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी और थाना पुलिस भी आ पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग पौने नौ बजे चेन स्नेचिंग की यह घटना कस्बा चौकी के इंदिरा चौक पर स्थित मिठाई की दुकान के सामने हुई। तेवा फैक्टरी में सीनियर साइंटिस्ट पति डा. अनुराग दुबे और पुत्री आहना दुबे के संग चौपला की दिशा से कार में आईं सेंटमेरीज स्कूल में शिक्षिका अनामिका दुबे कार से उतरकर मिठाई की दुकान में जा ही रही थीं कि अचानक ही इंदिरा चौक से हेलमेट लगाकर केटीएम बाइक पर आए बदमाश ने उनकी गर्दन पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद चौपला की ओर फरार हो गया। शिक्षिका के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई। मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। डा. अनुराग दुबे ने बताया कि इससे पूर्व वह चौपला पर स्थित मिठाई की दुकान पर गए थे। वहीं से लौटकर यहां आए। देर रात इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बदमाश की तलाश जारी है। बता दें कि कस्बा चौकी में पूर्व में हुई चोरी आदि की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में फिर से चेन लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें