अमरोहा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंचायती समारोह के तहत पंचायती राज मंत्रालय का ‘आइकॉनिक सप्ताह समारोह’ में विज्ञान भवन नई दिल्ली में पंचायतों को किस प्रकार सुदृढ़ बनाया जाए, इसके बारे में विस्तार से बताकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अमरोहा जनपद से ब्लाक प्रमुख अमरोहा गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, एडीओ पंचायत अमरोहा मदनपाल सिंह, डीसी एसबीएम रागिब खान समेत कई अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें पंचायतों के निर्माण व नव निर्माण के संकल्पोत्सव के साथ स्वच्छ और हरित गांव, जल पर्याप्त गांव, सशक्त पंचायत, सतत विकास, गरीबी मुक्त गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा आदि विषयों पर चर्चा और जानकारी दी गई। केंद्र सरकार के पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर, सचिव पंचायती राज सुनील कुमार द्वारा भारत वर्ष के सतत विकास एवं ग्राम पंचायत व्यवस्था शुद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सतत लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। ग्राम पंचायतों को कैसे सुदृढ़ बनाया जाए, इसके बारे में सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि गांवों में भारत की आत्मा बसती है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के बिना देश के विकास की परिकल्पना अधूरी है।