फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफताब आडवाणी बोले: जेएनयू के साथ देवबंद के मदरसों पर भी फहराया जाए भगवा झंडा, इससे लोगों में देश के प्रति बढ़ेगी इज्जत

Sun, 17 Apr 2022 09:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में नौगांवा के रहने वाले आफताब आडवाणी का रविवार को विवादित बयान सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि जेएनयू पर भगवा झंडा फहराने का मैं समर्थन करता हूं। जेएनयू के अलावा देवबंद के जितने भी मदरसे हैं वहां भी भगवा झंडा फहराया जाए।
विज्ञापन
आफताब आडवाणी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ने जेएनयू व मदरसों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने जेएनयू में हिंदू सेना की ओर से फहराए गए भगवा झंडे के निर्णय को सही बताया। साथ ही कहा है कि जेएनयू के साथ ही भगवा झंडा देवबंद के सारे मदरसों पर फहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन


अमरोहा में नौगांवा के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी का रविवार को एक विवादित बयान सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि हिंदू सेना की ओर से जेएनयू पर भगवा झंडा फहराने का मैं समर्थन करता हूं। भगवा झंडे को केवल जेएनयू में ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में हर जगह फहराया जाए।

खासकर मैं कहूंगा कि जेएनयू के अलावा देवबंद के जितने भी मदरसे हैं सभी पर भगवा झंडा फहराया जाए। ताकि लोगों में देश के प्रति प्रेम जागृत हो और देश के प्रति इज्जत बढ़े। आफताब आडवाणी ने भारत माता की जय, जय हिंद, जय भारत बोलते हुए वीडियो समाप्त किया। आफताब आडवाणी देवबंद के मदरसों को लेकर पूर्व में भी कई बार विवादित बयान देकर चर्चाओं में रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें