दर्जी की मौत पर जाम लगाते हुए परिजन, फाइल फोटो सड़क पर विलाप करती हुई महिलाएं
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के चांदपुर मार्ग पर ग्राम रसूलपुर के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दर्जी को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दर्जी के पीछे बैठा उसका साथी मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर चांदपुर मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
क्षेत्र के गांव चुचैला कला निवासी खेमचंद गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे निकटवर्ती गांव रसूलपुर माफी गया था। वह बाइक से अपने साथी मनोज को लेकर चांदपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव से मेन रोड की आई। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खेमचंद की बाइक को टक्कर मार दी। खेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। लेकिन बाद में पुलिस ने पीछा कर उसको धनोरा के पास पकड़ लिया। खेमचंद की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। दिवाली के मौके पर खेमचंद के परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पिता की ओर से चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दर्जी की मौत पर जाम लगाते हुए परिजन, फाइल फोटो सड़क पर विलाप करती हुई महिलाएं- फोटो : DHANAURA