अमरोहा। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित कूबी गांव के किसानों के आंदोलन को राजनीतिक दलों ने समर्थन देना शुरू कर दिया है। सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के हौसले को बढ़ाया। कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। उन्हें सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए।
कूबी गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन का संकल्प दोहराया। सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल दोपहर लगभग दो बजे धरना स्थल पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि मध्य गंगा नहर के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित होनी है। सरकार ने बैनामा भी नहीं कराया है, लेकिन उनकी जमीन को वर्ष 2011-12 की दर पर भुगतान करना चाहती है जोकि गलत है। सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे का सरकार भुगतान करे। इस दौरान सरजीत सिंह, संजीव यादव, विकल चौधरी, मायाराम सिंह, मोहम्मद रफी, जनम सिंह, देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, मदनपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सभा सिंह, सुखवीर सिंह, करन सिंह, वीरपाल सिंह, प्रवीन सिंह, सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, परम सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश कुमार, देवराज सिंह, बृजपाल सिंह आदि रहे।