फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजकीय विद्यालयों में स्कॉलर प्लेनेट एप से होगी पढ़ाई

Fri, 18 Apr 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोह। राजकीय विद्यालयों में भी अब डिजिटल पठन-पाठन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एकीकृत ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की व्यवस्था की गई है। स्कॉलर प्लेनेट एप के जरिए छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश के 105 राजकीय विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के बाद इसको सभी राजकीय विद्यालयाें में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में तरह-तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे स्कूलों में अब डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में भी अब शिक्षा का डिजिटलीकरण किया जाएगा। बच्चों को अब डिजिटल माध्यम से विषयों को समझाया जाएगा। इसके लिए स्कॉलर प्लेनेट एप का सहारा लिया जाएगा।
एप का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को डिजिटल पठन-पाठन एवं शिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना है। एप में एआई तकनीक का समावेश भी किया गया है, जिससे बच्चों को किसी भी टॉपिक को समझने में अधिक आसानी होगी। इसके लिए जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को इस संबंध में सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद इन स्कूलों में डिजिटल रूप से पढ़ाई को बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें