फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी तोड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लौकी तोड़ने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कासमपुर मेव गांव की है। यहां पर इसरत और मोहम्मद आरिफ के परिवार रहते हैं। मोहम्मद आरिफ के घर के टिनशेड पर लौकी की बेल है, जबकि इसरत के खेत में लौकी की फसल खड़ी हैं। मंगलवार शाम पांच बजे लौकी तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इसरत की तहरीर पर फारूख हुसैन, शाहरुख, महरउद्दीन, अनवार और आरिफ की पत्नी इशरत जहां की तहरीर पर यूसुफ, मुसरत, इसरत और मौसीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें