फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट कोविड मरीजों को एहतियात जरूरी, वरना खतरे की आशंका ज्यादा ः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि कोरोना संक्रमण से रोकथाम की कवायद कारगर साबित हो रही है। पोस्ट कोविड मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत हैं, क्योंकि कोविड के बाद कमजोरी हो जाती है। ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य बीमारियों से जूझने वाले लोगों को खास सतर्क रहना होगा। फेफड़े का व्यायाम करते रहें। इसके अलावा खाने पर विशेष ध्यान दें क्योंकि कोविड के बाद शरीर कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन

वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड संक्रमण के बचाव के बारे में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जिनकी दवाइयां दूसरे बीमारियों के लिए चल रही हैं, वह लोग दवाइयों को खाते रहें। उन्होंने बताया कि जिले ऑक्सीजन और दवाएं उपलब्ध हैं। कहा कि सात जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के काम चल रहे हैं। कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार वेंटिलेटर लगाए गए हैं। रोजाना होम आइसोलट मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। डॉक्टर रोजाना परामर्श दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड कमांड कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में मरीज और अन्य व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इस दौरान एसपी सुनीति, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, डीएसओ पूरन सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

यह है जिले की स्थिति
संक्रमित----------15,856
स्वस्थ------------13,829
आईसीयू बेड------26
ऑक्सीजन बेड---- 97
आइसोलेशन बेड---- 579
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें