फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के रहें विशेष इंतजाम : ललित

विज्ञापन
गजरौला के तिगरी गंगा मेले में बैठक में बोलते जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला। जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने मेला समिति की बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। महिला श्रद्धालुओं के स्नान घाट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने और मचानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा। हिदायत दी कि बीते सालों के मुकाबले व्यवस्थाओं में 30 प्रतिशत से अधिक इजाफा होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने तिगरी गंगा मेले में मेला समिति की बैठक ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। बीते सालों के मुकाबले सुविधाओं में 30 प्रतिशत से अधिक इजाफा करने को कहा। जिससे श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए टेंट, प्रकाश की दिक्कत का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार डेंगू अभी भी भयानक रूप धारण किए हुए है। मेले में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से घाट बनाए जाएं। स्नान के आस पास बने मचानों पर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की जाए। साथ ही शौचालय व चेंजिंग रूम भी बीते सालों के मुकाबले अधिक बनाने को कहा। जिससे जिससे महिला श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। बैठक में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल, अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह, जिला पंचायत के अभियंता राजेश्वर सिंह, अवर अभियंता के अलावा जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह चौहान, भगवंत सिंह, कमलेश आर्य, विरेंद्र सिंह, महाश्य जयचंद्र सिंह, विजय सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें