फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसा गजरौला में तैनात आरपीएफ दरोगा का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला में तैनात आरपीएफ दरोगा का बेटा यूक्रेन में फंसा है। वह पिछले एक साल से यूक्रेन में रहकर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने साथियों संग बंकर में छुपकर किसी तरह जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। बेटे के कारण उसके परिजन खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह आरपीएफ में दरोगा हैं। गजरौला आरपीएफ थाने में उनकी तैनाती हैं। उनका 26 वर्षीय बेटा हर्ष तालियान यूक्रेन की नाइजिंग गूगल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। वह पिछले साल मार्च में यूक्रेन गया था। हर्ष के पिता चंद्रशेखर के मुताबिक बेटे ने परिजनों को वीडियो भेजी है, जिसमें साफ दिख रहा है कि रूस के हमले से उसके ठिकाने से पांच से दस किमी दूर तबाही का मंजर है। दहशत के चलते वह अपने साथियों संग बंकर में छिपकर जान बचा रहा है। उसके साथ में मणिपुर के दो छात्र हैं। चंद्रशेखर का कहना है कि बेटे ने खुद को सुरक्षित बताया है, लेकिन घटनास्थल बहुत अधिक दूर नहीं होने के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटे से रोजाना बात हो रही है। अब इसी सोच विचार में हैं कि किस तरह बेटे को यहां लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें