फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मनरेगा में मृतक कर रहे मजदूरी, पैसों की बंदरबांट है पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अकबरपुर पट्टी गांव में मृतक और नौकरी करने वालों को मनरेगा मजदूर बनाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पंचायती राज विभाग में हड़कंप मचा है। ग्रामीणों ने सीडीओ से शिकायत कर मनरेगा के कामों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर पट्टी निवासी राजेंद्र, विनोद, हरपाल, बबलू, रत्ना, मायाराम, छतपाल, मोनू, सतवीर, भूरे आदि सोमवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने गांव और ब्लॉक के कर्मचारियों पर सांठगांठ कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक और नौकरी करने वालों को मनरेगा से काम के बदले भुगतान हो रहा है। मनरेगा की धनराशि संबंधित कर्मचारी गबन कर अपनी जेब में भर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि कई लोगोंको मानक से अधिक मजदूरी का भुगतान किया गया है। जबकि पात्रों का जॉब कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। वह ब्लॉक कार्यालय तक का चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि अकबरपुर पट्टी गांव के लोगों ने शिकायत की है। इन लोगों ने मनरेगा में मृतक और नौकरी करने वालों के नाम भी बताए हैं। प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें