फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जलभराव और जर्जर सड़क से गुजरेंगे शिव भक्त, जिम्मेदार बेखबर

Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

इस बार सावन माह में भोले के भक्तों, कांवरियों को अपने पवित्र सफर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हसनपुर क्षेत्र के गजरौला मार्ग पर स्थित गांव सिहाली जागीर में पिछले कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं गया है। यह जलभराव कांवरियों के लिए एक बड़ी बाधा बनकर सामने आएगा और उनके लिए इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल होगा।
इस बार 11 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है। 13 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होगा और इस दिन शिवभक्त शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगा जल एवं कांवड़ लेकर आएंगे। लेकिन इस बार उनकी राह हसनपुर क्षेत्र में आसान नहीं होगी। जलभराव के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर सड़कों की जर्जर हालत भी कांवरियों के सफर को और अधिक कठिन बनाएगी। टूटी हुई सड़कें और गड्ढे पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए दुर्घटना का सबब बन उनकी यात्रा को प्रभावित कर सकते हैं। शिवभक्त एवं शिवाला मंदिर के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के प्रबंधक राकेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, व्यापारी सचिन गुप्ता, अर्पण गुप्ता का कहना है कि प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और जलभराव को दूर करने के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि सावन के महीने में लाखों कावंड़िए इस मार्ग से होकर गुजरते हैं और उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांवड़ियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और उनकी धार्मिक यात्रा में व्यवधान उत्पन्न होगा।
विज्ञापन






ढबारसी में भी जलभराव से परेशान होंगे शिवभक्त

फोटो

ढबारसी। सावन के माह में ढबारसी में भी शिवभक्त जलभराव व कीचड़ से परेशान होंगे। मुख्य मार्ग पर नाला चौक होने की वजह से सड़क पर जलभराव है। जिसकी वजह से आदमपुर के शिवमंदिर और कोकापुर के शिवमंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए जाने वाले शिवभक्त इस मार्ग से होकर गुजरेंगे। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


-

जल्द ही शिवभक्तों की राह में पड़ने वाले जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें