बछरायूं। जमीनी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष के गर्भवती महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चोहड़पुर बगद में काफी अरसे से खचेड़ू व अर्जुन के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए धनौरा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी हैं। घायलों में एक पक्ष के खचेड़ू ,ममता,संतरेश, पीतम व दूसरे पक्ष के अर्जुन, राजपाल,अरुण शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।