फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर में फेल और 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं, वसूलेंगे छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छात्रवृत्ति लेकर परीक्षा नहीं देने वाले, सेमेस्टर में फेल और उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों पर महकमे की निगाहे टेढ़ी हो गईं हैं। ऐसे लोगों से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम वसूली जाएगी। महकमे ने प्रधानाचार्य और प्राचार्यों को निर्देशित किए है कहा है कि वसूली कर चालान के जरिए रकम को जमा कराएं। इसके दायरे में डीएलएड, बीएड, प्रोफेशनल कोर्सेज के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। आनाकानी करने पर शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक की छात्रवृत्ति के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के 6,539 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई है। इन छात्रों को कुल 7.79 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि ऐसे कई छात्र-छात्राएं हैं जो वर्ष 20,18-19 और 2019-20 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं या सभी सेमेस्टर में फेल हैं इसके साथ ही उनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ऐसे लोगों से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति वसूलने का निर्देश दिया है। जिले में ऐसे कई शिक्षण संस्थान हैं जिनके छात्र-छात्राएं सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गए हैं। ऐसे छात्रों पर निदेशालय सख्त हो गया है। उनसे छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति वसूला जाना है। रकम की वसूली का जिम्मा शैक्षिक संस्थानों के प्रधानाचार्य और प्राचार्य को बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य और प्राचार्यों से जमा करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें