फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच के निशाने पर संभल का सिपाही

Thu, 19 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
afaq - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आफाक बाकरी के सेक्स की दलदल की तह तक पहुंचने में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच के निशाने पर संभल के पुलिस वाले आ गए हैं। बाकरी की महिला मित्र के बचाव में अमरोहा पुलिस कर्मियों को फोन करने वाले सिपाही का पूरा ब्योरा क्राइम ब्रांच जुटाने लगी है। कई प्रशासनिक अधिकारियों का चिट्ठा तैयार कर रही है। महिला मित्र की संपत्ति की सुरागकशी में जुटी है, जिस पर किसी भी समय टीम अपना ताला लटका सकती है। चिट्ठा तैयार होने के बाद ही अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन


पांच हजार लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने वाले उझारी निवासी आफाक बाकरी की महिला मित्र की तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अमरोहा आई थी। जहां पर उसने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर महिला मित्र के घर को देखा था और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की थी। पता चला था कि वह घर पर नहीं है।

महिला के घर पहुंची पुलिस का पता चलते ही संभल जनपद में तैनात सिपाही के मोबाइल से कोतवाली पुलिस के पास फोन आया था, जिसमें उसने महिला के बचाव की गुजारिश की थी। ये हरकत देखते ही अधिकारियों ने उसको लताड़ दिया था।
विज्ञापन


इसके बारे में क्राइम ब्रांच टीम को भी भनक लग गई थी। यहां से उस वक्त टीम चली तो गई थी, मगर उसने अपने जासूस जरूर यहां छोड़ दिए हैं। साथ ही दिल्ली पहुंचकर उसने पूरी स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के अफसरों ने मसले को बेहद संजीदगी से लिया है।

संभल के इस सिपाही का पूरा सिजरा जुटाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। इसके अलावा उसने बाकरी के मोबाइल में मिले यूपी के अधिकारियों के नंबरों और उनकी गतिविधियों का भी ब्योरा जुटाने का कार्य छेड़ दिया है। अगर सही जांच हुई तो वर्दी तो दागदार निकलेगी, वहीं अफसरों के दामन पर भी छींटे आएंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें