फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल, पौन घंटे खड़ी रही गरीब रथ

Thu, 19 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काफूरपुर रेलवे फाटक प्वाइंट का सिग्नल फेल हो जाने के कारण दिल्ली की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को अमरोहा स्टेशन पर रोक दिया गया। मशक्कत के बाद सिग्नल सही कर ट्रेन को गुजारा गया। 
विज्ञापन


बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे काफूरपुर रेलवे स्टेशन के फाटक के प्वाइंट का सिग्नल फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेेेनों को गुजारने के लिए सिग्नल नहीं किए जा सके। प्वाइंट कर्मचारियों ने सिग्नल फेल हो जाने की सूचना फौरन स्टेशन मास्टर को दी गई। खबर मिलते ही रेलवे के टेलीकॉम इंजीनियरों में हड़कंप मच गया।

सिग्नल सही करने के लिए काफूरपुर की ओर दौड़े। उधर दिल्ली की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस 11 बजे अमरोहा स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। काफूरपुर में सिग्नल फेल होने की जानकारी मिलते ही गरीब रथ एक्सप्रेस को अमरोहा में रोक दिया गया। एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर खड़े रहने के कारण सवारियां नीचे उतर आईं।
विज्ञापन


मुसाफिर एक दूसरे से पूछने लगे कि क्या हो गया है जो ट्रेन को यहां रोका गया है। घंटों की मशक्कत के बाद सिग्नल सही किए जा सके। जिसके बाद गरीब रथ को पौने 12 रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सिग्नल फेल हो जाने के कारण गरीब रथ को स्टेशन पर रोका गया था। सिग्नल सही हो जाने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें