फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बसों में सीट मिलना को दूर खड़े होने को करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली घर पहुंचने के लिए मुसाफिरों को बस में मारामारी का सामना करना पड़ा। त्योहार के चलते बस फुल रहीं। वहीं निगम ने दिल्ली लिए अतिरिक्त सेवा भी चलाई। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए। बावजूद इसके मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, होली पर रोडवेज की कमाई का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम चलाई गई है। त्योहार पर राउंड द क्लॉक रोडवेज का पहिया दौड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से होली पर मुसाफिरों को बसों की बेहतर सुविधा मुहैया करने का दावा किया गया था। इसके लिए दिल्ली समेत अन्य दूर वाले मागों पर अतिरिक्त बसों को संचालन किया गया। क्योंकि दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों से विभिन्न मांर्गों के लिए सवारियां अधिक निकलती हैं। वहीं अमरोहा से मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बिजनौर, नूरपुर समेत तमाम लोकल रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए। बावजूद इसके त्योहार पर उमड़ी भीड़ के चलते यात्रियों को बसों में सवारी करने के मारामारी की स्थिति का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं मुसाफिरों को इधर-उधर भटकते हुए देखा गया। अधिकांश सवारियों को बसों में सीट मिलना तो दूर खड़ा होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें