फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक विकेट से जीती रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने रुक्मणी ब्लू को एक विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी ब्लू ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 173 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विवेक ने 78 गेंदों पर 30 रन बनाए। अनस रजा ने सात और अंश गौतम ने 18 रन का योगदान दिया। कप्तान सेहरान ने नाबाद 33 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका लगाया। रुक्मणी रेड की ओर से इंजमाम-उल-हक ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में महज 12 रन देकर तीन विकेट झटके।
अरबाज चौधरी, अतीफ खान, हरेंद्र कुमार और फहद खान को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की शुरुआत धीमी रही। हरेंद्र कुमार ने 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हर्ष सिंह ने पारी को संभाला। उन्होंने 74 गेंदों पर 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ माथुर ने 27 और फहद खान ने 13 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ब्लू की ओर से सालू बाबा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट चटकाए और मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया।
अंश गौतम ने दो और अनमोल यादव ने एक विकेट लिया। लगातार विकेट गिरने के बावजूद रेड ने संयम बनाए रखा और 39.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह रुक्मणी रेड ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें