फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने आगे चले ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक ताहिर हुसैन (40) की मौत हो गई। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी रोडवेज की बस में टकराई गई। हादसे में कार सवार और बस में बैठे सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में झनकपुरी गांव के पास हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा निवासी किसान ताहिर हुसैन रात ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान भरकर हापुड़ मंडी जा रहे थे। वह हाईवे पर झनकपुरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ताहिर हुसैन ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी बस से टकरा गई। कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए। हालांकि वह बिना कार्रवाई के चले गए। रोडवेज बस में सवार तीन यात्री भी घायल हुए थे। बस के चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया और यात्रियों को दूसरी बसे से रवाना किया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी घायल घर चले गए। उधर, शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया है। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं। मामले में मृतक ताहिर हुसैन के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

हसनपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शाहपुर खुर्द निवासी फतेह सिंह (50) की मौत हो गई। यह हादसा रहरा हसनपुर मार्ग पर हआ है। पुुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।g गांव शाहपुर खुर्द में किसान फतेह सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे फतेह सिंह घर से बाइक लेकर हसनपुर तेल भरवाने के लिए गए थे। रहरा अड्डे पर टैंपो स्टैंड के पास रहरा की दिशा से आ रहे टमाटर लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फतेह सिंह घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बच्चे छोड़े हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें