डिडौली। गांव पांयती निवासी रहमत अली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक कंपनी में ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को उन्हें एक अंजान नंबर से काॅल आई थी।
काॅल करने वाले ने अपना नाम पंकज बताया। कहा था कि वह एक ट्रेडर्स कंपनी का प्रतिनिधि है और उसने पैसे निवेश करने को कहा। इसके लिए पंकज ने लिंक भी भेजा। झांसे में आकर रहमत अली ने पहले 43500 रुपये उसके खाते में जमा कर दिए। इसके बाद दो अक्तूबर को उनसे फिर 4500 रुपये ओर जमा करा लिए। जब ठग ने और रकम डालने की बात कही तो रहमत अली को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बैंक खाते के संचालन पर रोक लगवा दी। तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।