फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू अपोलो हॉस्पिटल की संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, डॉक्टर से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया रोड स्थित न्यू अपोलो अस्पताल के संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि वहां तैनात डॉक्टर से जवाब तलब किया गया। उनकी डिग्री की जांच के लिए भी यूपीएमसीआई को पत्र लिखा गया है। वहीं, विभाग ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है। वहीं, पीड़ित महिला का स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव बंबूगढ़ निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी मीना गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को परिजनों ने उसे जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आपरेशन किया गया। आरोप है कि आपरेशन के दौरान मीना की हालत बिगड़ गई थी, जिससे घबरा कर आपरेशन करने वाला झोलाछाप आधे-अधूरे टांके भर पर फरार हो गया था। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया। जानकारी मिलते ही नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद अस्पताल की ओटी को सील कर दिया था।
महिला को रजबपुर के वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। न्यू अपोलो अस्पताल का पंजीकरण संभल के सर्जन डॉ. तौसीफ हसन के नाम पर है। उनसे भी जवाब-तलब किया गया है। उनकी डिग्री की भी जांच कराने के लिए यूपी एमसीआई के लिए पत्र लिखा गया है। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अस्पताल की संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें