फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज निवासी फिरासत की शादी 18 साल पहले गोरिया के साथ हुई थी। उस पर चार बच्चे भी हैं। गोरिया का आरोप है कि उसके पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के हिसाब से काफी समान दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज के सामान से खुश नहीं थे। पति फिरासत दहेज में एक लाख रुपये की मांग करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। गोरिया को खर्चे के लिए भी कुछ नहीं देता। दो जून को फिरासत ने पत्नी गोरिया को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी विनीत जायसवाल से की। उनके निर्देश पर पति विरासत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें