फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पर हमले में किसान नेता समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सरकारी पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर किए गए हमले के मामले में वन दरोगा की तहरीर पर भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, मोबाइल एवं रुपये छीनने एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की देरशाम को अतरासी मार्ग पर विधायक राजीव तरारा के पेट्रोल पंप के पास माफिया द्वारा प्लाटिंग के उद्देश्य से सरकारी पेड़ों को काटे जाने की सूचना मिलने के बाद वन दरोगा पलटराम व वन कर्मी चरण सिंह मौके पर पहुंचे थे। वहां खड़े लोगों से टोका टाकी करने पर आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। लात घूंसों से मारपीट की गई थी। मोबाइल एवं दो हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पीआरवी ने मामला शांत कराया था। मारपीट में घायल वन दरोगा पलटराम का सीएचसी में मेडिकल कराया गया था। इसके बाद वन दरोगा ने मामले में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर गांव करनपुर माफी निवासी भरतराम सैनी, राजपाल, भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, प्रदीप, जगत सिंह, भारत, चिरंजीव एवं गांव ताहरपुर निवासी धर्मेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें