फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला से घर में घुसकर एक गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर शांत कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र के गांव लम्बिया निवासी नौशाद पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर शांत कर दिया। आरोप लगाया कि उसके साथ एक युवक और था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने नौशाद के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नौशाद को भगवानपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें