फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक हुआ घायल

Wed, 11 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर(अमरोहा)। ढबारसी में युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। जिससे युवक जख्मी हो गया। उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालांकि, वह मामूली ही घायल हुआ। घटना के बाद परिजन भी सहम गए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र का कस्बा ढबारसी निवासी सद्दाम पुत्र अनवार किसान है। सोमवार शाम खेत से लौटने के बाद वह घर गया। आराम करने के लिए जैसे ही वह चारपाई पर लेटा तभी पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया और मोबाइल फटते ही पूरे कमरे में धुआं हो गया। गनीमत रही कि मोबाइल बाहर की तरफ को फटा। अंदर की तरफ को नहीं फटा। जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हुआ। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। युवक का कहना है कि मोबाइल फटने की आवाज तेजी के साथ हुई। मोहल्ले के लोग मोबाइल फोन के प्रयोग को सावधानी के साथ कर रहे हैं। वहीं, अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग भी सहमे हुए हैं।
मोबाइल के प्रयोग में बरतें सावधानी
मोबाइल फटने का कारण उसका गर्म होना या अधिक प्रयोग करना भी हो सकता है। या फिर उसकी बैटरी खराब होने से उसके फटने की आशंका बढ़ जाती है। मोबाइल के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। चार्जिंग और बिजली के तारों के नीचे से गुजरने के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें। पेट्रोल पंप पर भी मोबाइल पर बात न करें। यदि मोबाइल गर्म हो जाए तो उसे कुछ देर के लिए स्विच ऑफ करके रख दें। देखा जा रहा है कि कुछ चाइनीज कंपनी के फोन भी गर्म होने पर फट जाते हैं। केडी मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कालेज केशोपुर, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें