नौगांवा के सिकरिया में आयोजित कार्यक्रम में चादर के बारे में जानकारी लेतीं राज्यपाल आनंदी बेन प?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मंडल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तीन दिवसीय दौरा बुधवार को पूूरा हो गया। रामपुर की रजा लाइब्रेरी से शुरू हुआ दौरा अमरोहा की बान नदी पर जाकर समाप्त हुआ। राज्यपाल ने तीन दिन रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिले में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। बुधवार शाम नौगांवा सादात के गांव सिकरिया से उनका उड़नखटौला लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहीं। उनके दौरे की शुरुआत रामपुर से हुई। वह सोमवार को रामपुर पहुंची। इसके बाद वह मुरादाबाद आईं। यहां से बुधवार सुबह वह गजरौला पहुंची। उन्होंने गजरौला के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। वहीं जुबिलेंट में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। यहां स्वयं सहायता समूह के बनाए सामानों को देेखा। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सिकरिया पहुंची। जहां बान नदी की खुदाई का फीडबैक लिया। इसके साथ ही मंडल में रजा लाइब्रेरी से शुरू हुआ दौरान उनका समाप्त हो गया। शाम चार बजे के करीब वह सिकरिया गांव से हेलीकाप्टर के लिए लखनऊ रवाना हो गईं।