घर का निर्माण करा रही महिला ने अपने यहां से राजमिस्त्री पर डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
मामला गजरौला के रेलवे स्टेशन के निकट का है। यहां निवासी एक महिला अपने घर का निर्माण करा रही है। कार्य कई दिन से चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसके घर डेढ़ लाख रुपये की नकदी रखी थी। जो गायब हो गई। बुधवार को उसको भनक लगी। उसका आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये की नकदी राज मिस्त्री ने चोरी की है। उसने राज मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।