कालाबाजारी और फर्जीवाड़ा रुकेगा
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे ने यह निर्णय रेल टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लिया है। यूटीएस एप के जरिये रेलवे ने ऑनलाइन पेपरयुक्त टिकट बुक करने का विकल्प है। इसके लिए यात्री को काउंटर से टिकट का प्रिंट लेना होगा। जंक्शन पर यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। टिकट बुक करने के लिए जंक्शन के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए गए हैं।
निर्धारित सीमा को बढ़ाया गया
यात्री पहले स्टेशन से निर्धारित दूरी के अंदर ही यूटीएस ऑन मोबाइल एप से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे। अब इस जिओ फेंसिंग दूरी सीमा को हटा दिया गया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
इस तरह स्कैन होगा क्यूआर कोड
यूटीएस ऑन मोबाइल एप गूगल प्ले डाउनलोड करें। उसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और पहचान आईडी कोई भी हो दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी साइन अप करें। ऐसा करने के बाद आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।