जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय वीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत एक अज्ञात मोबाइल नंबर 9557277466 द्वारा शादी अनुदान योजना के आवेदकों को फोन कर 3160, 2660 रुपये की मांग फाइल चार्ज के लिए की जाती है। कहा जाता है कि फाईल चार्ज नहीं देंगे, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। फोनकर्ता अपना नाम अलग-अलग बताता है। स्वयं को लखनऊ विकास भवन में एमडी की पोस्ट पर कार्यरत बताता है। विभाग किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की जाती है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निशुल्क सहायता की जाती है। न ही कोई फाईल चार्ज लिया जाता है। यदि उपरोक्त फोन नंबर से किसी आवेदक पर फोन आता है तो यह फोन काल पूरी तरह से फर्जी है। कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के फोन नंबर से भ्रमित न हों। न ही धनराशि दें। किसी भी फर्जी कॉल का शिकार होने जिम्मेदारी आपकी होगी। ऑनलाइन शादी अनुदान योजना सरकार द्वारा पूर्णत: नि:शुल्क एवं सहायतार्थ योजना है। जिसके अंतर्गत किसी भी धनराशि की मांग चार्ज/फाइल चार्ज के रूप में नहीं की जाती है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति द्वारा शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाये जाने के लिए फोन कर धनराशि की मांग की जाती है तो उक्त व्यक्ति की शिकायत संबंधित थाना प्रभारी एवं उनसे कर सकते हैं।