अमरोहा। विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर व पूर्व आईपीएस के आदेश पर जिलाध्यक्ष असलम सैफी के नेतृत्व में आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं के शोषण करने का आरोप लगाया।
कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने के साथ आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती पर भी तत्काल रोक लगाई जाए। भर्तियों को स्थाई किया जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए विद्युत दर को वर्तमान दर से तत्काल आधा किया जाए। बिजली विभाग की समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग से शिकायत आयोग का गठन करते हुए सात दिनों में प्रत्येक शिकायत का निस्तारण किया जाए। इस दौरान रामवीर सिंह, अमर सिंह, मुशाहिद, सद्दाम, रमेश मौजूद रहे।