फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सात दिनों के अंदर वेतन वापस नहीं किया तो करेंगे आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Jul 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सबस्टेशन गजरौला के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर संविदा कर्मचारियों का काटा गया वेतन वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को पावर कॉरपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी गजरौला के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने एसडीओ को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि तीन संविदा कर्मचारियों का दो दिन और चार-चार दिन का वेतन काट लिया गया जबकि तीनों कर्मचारियों ने एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया और अपनी ड्यूटी पूरी की। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिनों के अंदर काटे गए वेतन का भुगतान संबंधित कर्मचारियों के बैंक खाते में वापस किया जाए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। उधर, एसडीओ ने भरोसा दिलायया है कि समस्या को दूर कराया जाएगा। इस दौरान सतपाल सिंह, मदन सिंह, मुकुल कुमार, योगेश कुमार, ब्रजपाल, भोपाल सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें