फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से हटाया जाए, आरोपी बेटे की हो गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकारों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को मंत्री पद से हटाने और उनके आरोपी बेटे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे की गाड़ी से किसानों की मौत के बाद जन आक्रोश फैल गया। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहीद किसानों के प्रत्येक परिवार वालों को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से तुरंत हटाया जाए। साथ ही उनके आरोपी बेटे आशीष मिश्र को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथी 17 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा की जनसभा जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में करने की हुंकार भरी। इस दौरान धरना प्रदर्शन का संचालन महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह ने किया। जबकि अध्यक्षता प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान ने की। इस दौरान नरेंद्र सिंह, काले सिंह, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, बॉबी चाहल, सुधाकर सिंह, सीता आर्य, मुन्नू सिंह गुर्जर, शीशपाल सिंह, दर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, विजेंद्र शर्मा, भगवंत सिंह, रामपाल सिंह, चौधरी उम्मेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें