फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशंगपुर के ग्रामीणों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक, भाजपा नेताओं की नो एंट्री का बोर्डड्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव होशंगपुर में ग्रामीणों ने हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध गांव में भाजपा वालों के आने पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड में लिखा है कि भाजपा वालों का गांव में आना सख्त मना है। साथ ही नारेबाजी कर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों पर लाठीचार्ज कराकर अपना तानाशाही रवैया जाहिर कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव होशंगपुर में एकत्र हुए ग्रामीणों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पुतले का प्रतीक बनाकर उसे आग के हवाले कर दिया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज कराकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपना तानाशाही होने का परिचय दिया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। उधर ग्रामीणों ने गांव में बोर्ड लगाया है। जिस पर लिखा है कि भाजपा वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। यहां आने पर अपनी जान माल व वाहन की स्वयं सुरक्षा करें। पुतला फूंकने में सुमित शिवाच, विक्की सिंह, रानू, नितिन, ब्रहमपाल सिंह, रणजीत सिंह, चरन सिंह, बिहारी सिंह, अचित, हर्षित, मोहित, कपिल, राकेश सिंह, दीपू, इंदरपाल सिंह, राजपाल सिंह, बबली सिंह, शशिपाल सिंह, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें