फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ मारीं तीन गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भूमि विवाद सुलझाने के लिए घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकिया मोती शाह में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी ने भी मौके पहुंच मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पूर्व सभासद समेत चार लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी हरीश चंद सैनी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम भी करते थे। परिजनों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर का छेबड़ा निवासी सत्येंद्र सिंह और रामदास से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार की शाम करीब पांच बजे प्रॉपर्टी डीलर विवाद सुलझाने के लिए कलुआ और पूर्व सभासद कैलाश के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात करीब 8:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर की छोटी बेटी रेखा से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने जल्द ही घर आने की बात कही थी, लेकिन वे घर नहीं लौटे और न ही परिवार के सदस्यों का फोन रिसीव किया। परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर की तलाश शुरू की। करीब आधी रात के समय प्रॉपर्टी डीलर का शव मोहल्ला तकिया मोती शाह में ब्रिटिश स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। हत्यारोपियों ने उनके सीने और पेट में तीन गोलियां मारी थीं। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सुनीति ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने तीन टीमें गठित कर हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के भाई राजपाल सिंह की तहरीर पर सत्येंद्र उर्फ पप्पू, रामदास, कलुआ और पूर्व सभासद कैलाश के खिलाफ हत्या और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसमें एक नामजद आरोपी भी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों ने चार लोगों को नामजद कराया है। उन्होंने बताया पूछताछ के बाद ही हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें