अमरोहा। हत्यारोपी पीड़ित परिवार में मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान को खतरा बताते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम निधि गुप्ता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शनिवार को अमरोहा ब्लॉक में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। तभी अमरोहा देहात के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर निवासी महिला कविता अपने परिजनों के साथ पहुंची और शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति करतार सिंह की 23 मई 2018 को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या गांव के ही महेंद्र पाल और उसके बहनोई रजबपुर के पपसरा निवासी वीर सिंह ने की थी। दोनों अब मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे हैं। साथ ही फैसला नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। डीएम निधि गुप्ता ने सीओ सिटी को मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।