फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीनों चीनी मिलें अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नए गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद की तीनों चीनी मिलों को अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में चालू कराने की योजना है। गन्ना विभाग ने मिल प्रबंधन को मरम्मत और रखरखाव के काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पेराई शुरू होने पर तकनीकी दिक्कत से किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले में इस बार गन्ने का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में करीब ढाई हजार हेक्टेयर बढ़ा है। पिछले साल करीब 98 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई थी, जो इस वर्ष बढ़कर करीब 1.27 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है। करीब 1.69 लाख किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं। किसान जिले की तीन चीनी मिलों के अलावा आसपास की दस अन्य मिलों को भी गन्ना आपूर्ति करते हैं।
किसान संगठन लंबे समय से अक्तूबर में मिलें चालू कराने की मांग करते रहे हैं, ताकि समय से पेराई शुरू हो और अगली फसल की तैयारी के लिए खेत खाली हो सकें। किसानों का कहना है कि मिलें देर से चलने पर गेहूं समेत अन्य फसलों की बुवाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि तीनों मिलों को अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से चलाने की योजना है। सभी मिल प्रबंधन को मरम्मत कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे गन्ने की खरीद और पेराई सुचारु रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें