फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अफ्फान की हत्या में तीन गिरफ्तार,सरेंडर की सूचना पर कचहरी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अफ्फान हत्याकांड में शनिवार को दो हत्यारोपियों के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना पर कचहरी का माहौल गरमा गया। दिन निकलते ही मृतक के परिजन और समर्थक अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तीनों गेटों पर पहरा बैठा दिया। हंगामे और नोकझोंक के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी शानदार, उसके भाई कामरान और शन्नू उर्फ आमिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार और सीओ नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ कचहरी पहुंचे। इसी दौरान मृतक की ओर से पैरवी करने पहुंचे युवक आमान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर अधिवक्ता यूसुफ कुरैशी पुलिस अफसरों से भिड़ गए। उन्होंने पुलिस पर हत्यारोपियों से हमसाज होने और आत्मसमर्पण का मौका देने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने आमान को छोड़ दिया। हालांकि शनिवार को कोई आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं कर सका।
दरअसल, मंगलवार रात मोहल्ला जट बाजार में पैसों के लेनदेन और पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला बगला निवासी अफ्फान कुरैशी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई फैजान की तहरीर पर कटकुई निवासी सगे भाई शानदार और कामरान, राजू सराय निवासी शहजाद, शिवद्वारा निवासी शन्नू उर्फ आमिल और कटकुई निवासी अरहम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश था। शुक्रवार को भी हत्यारोपियों को एक अधिवक्ता द्वारा शरण दिए जाने की सूचना पर परिजनों ने विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें