फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिरों में शुरू हुईं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिरों में सजावट और साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। बाजारों में लड्डू गोपाल की मूर्तियों, पोशाक, पालना, बांसुरी, मुकुट और मोरपंख की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालु खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में रात तक भजन-कीर्तन होंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाएगा और उन्हें पालना झुलाया जाएगा। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण होगा।
शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, रियासत वाला मंदिर, बाबा गंगा नाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबा गंगानाथ मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि चार सितंबर को जिलेभर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें