फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को विश्व गुरु बनाने में जुट जाएं युवा : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गजरौला नगर इकाई की ओर से रविवार को अवंतिका नगर पार्क में युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। आज का युवा ही तय करेगा कि भारत भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका तय करने का आह्वान किया। कहा कि देश का युवा क्षमतावान है, जरूरत उसकी क्षमता को राष्ट्र के विकास में लगाने की है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्व का बोध विषयों पर भी विचार रखे तथा स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर नगर संघ चालक कमल कुमार, नगर कार्यवाह जगदीप सिंह, सह कार्यवाह लोकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अनुपम सिंघल, विपिन कुमार, नरेंद्र सिंह और अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें