फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मायके में गर्भवती का शव पेड़ से लटका मिला, ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। कोकापुर गांव में गर्भवती महिला का शव आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला है। शव की पहचान गांव निवासी किसान राजपाल सिंह की बेटी धर्मवती (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के ही गांव फतेहपुर अधेक निवासी मनोज से हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती थी। धर्मवती पर मायके आई थी। इसके बाद से वह मायके में ही रुकी थी। परिजनों के मुताबिक उसका ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहा था जिसके कारण वह तनाव में थी।
वहीं, 26 अगस्त को धर्मवती मायके से लापता हो गई थी। मायके वालों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव के जंगल में आम के पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें