फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धोखाधड़ी में चमन गोल्ड बीड़ी के मालिक पर मुकदमा

Sat, 30 Aug 2025 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चमन गोल्ड बीड़ी के मालिक काशिफ इस्लाम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बीड़ी की एजेंसी के नाम पर दस लाख रुपये के दो चेक और 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला बगला कोट में अल्ताफ अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे फजल अहमद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मोहल्ला घेरपच्छैया निवासी चमन गोल्ड बीड़ी के प्रोपराइटर काशिफ इस्लाम से अमरोहा की एजेंसी के लिए बात हुई थी। आरोप है कि इस दौरान काशिफ इस्लाम ने एजेंसी के लिए 30 लाख रुपये मांगे थे। इसमें 10 लाख रुपये सिक्योरिटी और 20 लाख रुपये माल के थे। फजल अहमद ने पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक बतौर सिक्योरिटी दे दिए थे जबकि 10 लाख रुपये 5 जून को ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 10 लाख नकद दिए थे।
दो चेक और 20 लाख रुपये लेने के बाद भी काशिफ इस्लाम ने माल नहीं भेजा। बार-बार फोन करने के बाद टालमटोल करते रहे। 18 अगस्त को फजल अहमद ने काशिफ इस्लाम के भाई के फोन पर बात की तो काशिफ इस्लाम ने फोन पर गालियां दीं और माल भेजने से साफ इनकार कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में फजल अहमद की शिकायत पर काशिफ इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें