Police Observer inspects sensitive polling stations
- फोटो : DHANAURA
पुलिस प्रेक्षक केपी फिलिप ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने थाने में जाकर चुनाव संबंधित पुलिस की तैयारियों की समीक्षा भी की।
14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए लेकर प्रेक्षक भेजे गए हैं। शनिवार को चुनाव प्रेक्षक केपी फिलिप थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से चुनाव संबंधित तैयारियों के संबंध में पूछताछ की। वह गांव डींगरा व चुचैला कला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि डींगरा संवेदनशील व चुचैला कला अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में है। बूथों को लेकर उन्होंने पूछताछ की। जिसके बाद में बछरायूं के मतदान केंद्र कुआखेड़ा पर पहुंचे। बूथ को लेकर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरपी तिवारी, रामनरेश आदि मौजूद थे। संवाद