फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विजय की जेब से मिले दो पेज के सुसाइड नोट की जांच कर रही पुलिस

Sun, 05 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
सुसाइड नोट
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। गांव सूबरा में शुक्रवार की सुबह घर में फंदे से लटके मिले विजय और उसकी पत्नी भूरी के शव के मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद नया मोड़ आ गया है। मृतक विजय ने दो पेज के सुसराइड नोट में पति-पत्नी की मौत का जिम्मेदार गांव का ही रूपेश को बताया गया है। सुसाइड नोट में चार बार रूपेश के नाम जिक्र है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों की मौत फंदे पर लटकने की वजह से ही हुई थी। मृतक विजय की जेब से सुसाइड नोट में लिखा कि मेरा घर डॉक्टर के लड़के ने बिगाड़ा है। घर में और कोई लड़ाई नहीं थी। बृहस्पतिवार के दिन मैंने चाचा से कहा था। भाई ने भी मेरा विश्वास नहीं किया। रूपेश के चक्कर में ही घर में लड़ाई होती थी। यह बदनाम मुझे करती थी लेकिन किसी ने मेरी बात का विश्वास नहीं किया। मेरे आत्मघाती कदम उठाने का जिम्मेदार रूपेश है और कोई नहीं।

मेरे व पत्नी के आत्मघाती कदम उठाने का जिम्मेदार डॉक्टर का रूपेश बहुत तेज है। वह मुझे मरवाना चाहती थी पर कोई मानने को तैयार नहीं था। और किसी का कोई कसूर नहीं सिर्फ डॉक्टर के रूपेश के ऊपर ही लड़ाई थी तीन बार ससुराल भेज दी, पर न मानी। और कोई लड़ाई नहीं थी लेकिन मेरी बात का यकीन नहीं कर रहा था। मैंने कहा था तू मान जा रिश्ता गलत है। जिस दिन आंखों से देख लूंगा तो कुछ न कहने का, पर तुझे साथ लेकर मर जाऊंगा। 22 दिन में मैंने 13 रोटी खाई। 88 मंडल पीए। एक घंटा भी नहीं सोया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि फिलहाल सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। सुसाइट नोट का हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। हालांकि अभी मृतक के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन






गांव में मेडिकल चलाता है रूपेश, पिता है झोलाछाप

आदमपुर। विजय ने सुसाइड नोट में जिस रूपेश नाम के व्यक्ति को दंपती की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वह रूपेश गांव में मेडिकल चलाता है। जबकि रूपेश के पिता झोलाछाप डाक्टर है। सुसाइड नोट में यह भी जिक्र है कि डॉक्टर के बेटा जिम्मेदार है। अब यह बात जांच विषय है कि रूपेश का विजय और उसकी पत्नी के साथ कैसे संबंध थे। आखिर रूपेश का इस पूरे प्रकरण में क्या रोल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को गहना से जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।



एक ही चिता पर हुआ दंपति के शव का अंतिम संस्कार

आदमपुर। शुक्रवार की सुबह आदमपुर के गांव सूबरा में घर में फंदे से लटके मिले पति पत्नी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात शव गांव ले जाए गए। इसके बाद पति पत्नी के अर्थी एक साथ ही उठी। ग्रामीणों और परिजनों ने रात में ही अनूपशहर गंगा घाट पर एक ही चिता पर दोनों के शवों का पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। देररात तक अधिकांश ग्रामीणों की भीड़ गांव में जागती रही।



तहरीर मिलने का इंतजार कर रही पुलिस

आदमपुर। गांव सूबरा में पति पत्नी की मौत आत्महत्या है। यह बाद उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई है। लेकिन आत्महत्या कोई बेवजह नहीं हुई है। आत्महत्या के पीछे की दर्दनाक कहानी विजय की जेब से मिले सुसाइड नोट चीख-चीखकर कह रहा है। रूपेश नाम के व्यक्ति को मौत का जिम्मेदार भी ठहराया गया है। लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए अभी तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।



पुलिस ने रूपेश से की पूछताछ

आदमपुर। आदमपुर के गांव सूबरा में पति पत्नी के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह सुसाइड नोट में रूपेश को माना गया है। पुलिस ने शनिवार को गांव पहुंचकर रूपेश से पूछताछ की है। रूपेश से पूछा गया है कि विजय के परिवार से तेरा क्या संबंध हैं..। सुसाइड नोट में तेरे नाम का बार-बार जिक्र क्यों किया गया है..। पुलिस पूछताछ में रूपेश कोई संतोषजकन जबाव नहीं दे पाया है, हालांकि उसने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें