फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों में मकान का सपना होगा साकार: 700 पीएम आवास के लिए डीपीआर होगी तैयार00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहरों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कच्चे मकान वालों को पीएम आवास की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के निकायों में 700 मकान के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश मिले हैं। अब निकायों से फॉर्म की सूची तलब की गई है। उसके बाद पात्रता की जांच शुरूहोगी।
विज्ञापन

जिले में नौ नगरीय निकाय हैं। अमरोहा, हसनपुर, गजरौला, धनौरा, बछरायूं, जोया, उझारी, नौगांवा सादात और सैदनगली शामिल है। इन नगरीय निकायों में रहने वाले लोगों को पीएम आवास का लाभ दिया जाना है। राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक उमेेश प्रताप सिंह ने पीएम आवास के लिए लक्ष्य आवंटित किया है। इसके तहत जिले में कुल 700 पीएम आवास बनाए जाने हैं। इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में नाम, पिता, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर दर्ज रहता है। लाभार्थियों का ब्योरा देते हैं। पात्रता के चयन के बाद लाभार्थियों को 2.5-2.5 लाख रुपये दिए जाने हैं। यह तीन किस्त में दिए जाएंगे। पहली किस्त 50,000 रुपये, दूसरी किस्त 1,50,000 रुपये और अंतिम किस्त 50,000 रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें