फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को करें अधिक से अधिक पौधरोपण: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधे, जल को बचाने का संकल्प लें। इससे पर्यावरण के साथ मानव जीवन सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन

वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एसपी ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। कहा कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए। वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधे, जल को बचाने का संकल्प दिलाया। जंगलों को नया जीवन देकर पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। सभी अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। जिससे कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। थोड़ा समय प्रकृति के लिये जरूर निकालें। कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अभिषेक कुमार , पीआरओ पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन के अतिरिक्त समस्त थाना कार्यालयों में भी पौध रोपण करते हुए स्वच्छ पर्यावरण के लिए बढ़चढ़ योगदान दिया। सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण को स्वच्छ बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें