फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से भड़के पैक्स के कर्मचारी, दो से करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पैक्स सचिव वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन परिसर में जमकर नारेेबाजी की। उन्होंने कहा कि कई बार मांग की गई है लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है। इससे आर्थिक तंगी हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में दो नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। अधिक संख्या में लखनऊ मुख्यालय में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिला संरक्षक ठाकुर विक्रांत चौहान, जिलाध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह की अगुवाई में विभिन्न समितियों में कार्यरत कर्मचारी सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आए। उन्होंने कहा कि छह महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। संगठन के नेताओं ने ऐलान किया कि लखनऊ में एक नवंबर को आयुक्त और निबंधक सहकारिता के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा दो नवंबर से सामूहिक रुप से कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके अलावा उन्होंने विकास भवन परिसर में सहायक आयुक्त और निबंधक सहकारिता दीपक थरेजा को भी पत्र सौंपा। इसके चलते विकास भवन में गहमा गहमी रही। इस दौरान सचिन शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, निजामुद्दीन, पंकज गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें