फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट शुरु, जिला अस्पताल में ट्रॉयल सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के आशंका के बीच जिले के लिए राहत भरी खबर है। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट रविवार से चालू हो गया है। अब अस्पताल के 35 बेड के मरीजों को ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है। हालांकि अस्पताल में कोई भर्ती नहीं है। फिलहाल अस्पताल के बेड खाली है। जिला संयुक्त अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का ट्रॉयल सफल रहा। माना जा रहा है जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी रविवार को दोपहर में जोया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचें। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। तकनीकी टीम ने कुछ देर के बाद ऑक्सीजन प्लांट का ट्रॉयल रन कराया। इसमें कुछ सही मिला। तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में शाम लगभग चार बजे से ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। डीएम ने इससे पहले उन्होंने जिला संयुक्त अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने ट्रॉयल रन कराया। जो सफल रहा। माना जा रहा है कुछ दिन में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, एसडीएम विवेक यादव समेत अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि जोया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लाट शुरू हो गया है। जिला संयुक्त अस्पताल में ट्रॉयल रन सफल रहा। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें