फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिहाली गौसाईं-खेड़की खादर में ओवरहेड टैंक का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सिहाली गौसाईं व खेड़की खादर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत ढाई साल से पानी मिलना तो दूर ओवरहेड टैंक का काम भी पूरा नहीं हुआ। छह महीने से काम ठप पड़ा है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक की सिहाली गौसाईं ग्राम पंचायत में खेड़की खादर मजरा है। दोनों गांवों के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन ने करीब ढाई साल पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने का काम शुरू किया। खेड़की खादर गांव केे निकट ओवरहेड टैंक बनाने का काम काफी समय तक बंद रहा। उधर दोनों गांवों की सीसी सड़क को तोड़कर पाइप लाइन बिछा दी गई। जिससे लोगों को यह उम्मीद बंधी कि जल्द ही उनको स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त पानी मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
पानी मिलना तो दूर ढाई साल में अभी ओवरहेड टैंक ही नहीं बना है। ग्राम प्रधान जमशेद अली का कहना है कि छह महीने पूर्व उनको ठेकेदार मिला था। जल्द काम पूरा करने को कहने पर उसने बताया था कि वह काम नहीं कर रहा है। छह महीने से काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें